दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 8 फरवरी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में चुनाव प्रचार पूरे उफान पर है। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा ने गुरुवार को पार्षद प्रत्याशी गोविंद बघेल व सुजीत यादव के साथ वार्ड 7, 8, 9 सहित अनेक वार्डों का सघन जनसंपर्क किया। वे एक एक घर पहुंचकर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांग रही हैं।
दोपहर के वक्त अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा, गोविंद बघेल व सुजीत यादव जैसे ही जनसंपर्क में निकले लोगों का हूजूम साथ होने लगा। खासकर महिलाएं बड़ी तादात में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करती हुई साथ चल रही थी। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भाजपा प्रत्याशी घर घर जाकर लोगों से मिल रही थी। साथ ही यह भी बता रहे थे कि बीते 10 साल में कांग्रेस की शहर सरकार ने कुम्हारी के विकास को किस तरह अवरुद्ध कर दिया था। शहर सरकार ने स्वयं का विकास किया, शहर का विकास नहीं होने दिया। भारतीय जनता पार्टी की शहर सरकार बनी तो कुम्हारी का विकास पहली प्राथमिकता होगी।
लोगों ने इस बात की शिकायत की कि मूलभूत सुविधाओं पर शहर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। पानी, बिजली, नाली, सडक़ के लिए लोगों को तरसना पड़ा। पानी की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। सडक़े नहीं बनी, जो बनी उसका कभी संधारण नहीं हुआ।
अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा समाज से जुड़ा हुआ नगर में अग्रणी नाम है वे सदा समाजसेवा में नगर में कार्य करती रही हैं। उन्होंने आम जनता को विश्वास दिलाया है कि यदि वह चुनाव जीतती हैं तो कुम्हारी का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं वार्ड 8 के भाजपा प्रत्याशी गोविंद बघेल ने दावा किया कि कुम्हारी में भाजपा की लहर है तथा भाजपा अध्यक्ष सहित 24 वार्डों में जीत का परचम लहरायेंगे क्योंकि जनता का प्यार और साथ उनके साथ है।