दुर्ग

संत कल्पज्ञ सागर का देवलोक गमन
06-Feb-2025 5:18 PM
संत कल्पज्ञ सागर का देवलोक गमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 फरवरी। जैन संत कल्पज्ञ सागर महाराज का कल रात्रि 7 बजे निजी चिकित्सालय में देवलोक गमन हो गया। वे विगत कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। आज उनकी महाप्रयाण डोल यात्रा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से गुरु भक्त परिवार अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में जैन समाज के अनुयाई पहुंचे थे।

खतरगक्ष आचार्य जिन मनोज्ञसुरी महाराज के शिष्य रत्न दुर्ग जैन संघ के गौरव तपस्वी स्वध्यायी वयोवृद्ध संत कल्पज्ञ सागर विगत कुछ वर्षों से दुर्ग नगर में विराजमान थे। आज शीतलनाथ जैन मंदिर पदमनाभपुर से महाप्रयाण यात्रा प्रारम्भ हुई जो पटेल कॉम्प्लेक्स, सुराना कॉलेज, रविशंकर स्टेडियम, बस स्टेंड, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, होटल मान होते हुए हरनाबांधा मुक्तिधाम पहुंची जहां उनके सांसारिक पुत्र निमेश छाजेड़ एवं परिवारजनों ने मुखाग्नि दी। छत्तीसगढ़ प्रवर्तक संत रतन मुनि एवं आचार्य मनोज्ञसागर के सानिध्य में विक्रम संवत 2069 में मनोज्ञसागर से ऋषभदेव परिसर में दीक्षा ग्रहण की। उपाध्याय प्रवर महेंद्र सागर एवं मनीष सागर महाराज के सानिध्य में आज दोपहर 2.30 बजे श्री सुधर्म जैन पोषध शाला में श्रद्धा सुमन अर्पित करने गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया जिसे संत उपाध्याय महेंद्र सागर, मनीष सागर, साध्वी दर्शन प्रभा ने धर्म सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन का संतोष जैन ने किया।


अन्य पोस्ट