दुर्ग

सडक़ सुरक्षा माह में चला जांच अभियान, सैकड़ों गाडिय़ों पर जुर्माना
04-Feb-2025 4:12 PM
सडक़ सुरक्षा माह में चला जांच अभियान, सैकड़ों गाडिय़ों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 फरवरी।
सडक़ सुरक्षा माह में उडऩदस्ता दुर्ग द्वारा यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लगातार वाहनों की जांच अभियान चलाई गई। उडऩदस्ता टीम द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने बिना रिफ्लेक्टर चलने वाले 930 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त मालयान में सवारी लेकर चलने वाले 45 वाहनों पर कार्रवाई की गई। 

स्कूली बच्चों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विद्यालयों में संचालित ऑटो रिक्शा, टाटा मैजिक तथा अन्य छोटी वाहनों पर जो निजी रूप से बच्चों को स्कूल ले जाने लाने का काम करते हैं। ऐसे लगभग 39 वाहनों पर कार्रवाई हुई।  इसी तरह यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए बिना किराया सूची चस्पा किया चलने वाले 45 बसों तथा बिना कंडक्टर लाइसेंस के चलने वाले 159 यात्री बसों, बिना चालक परिचालक वर्दी के  चलते पाए गए 121 यात्री बसों पर कार्रवाई की गई। अखिल भारतीय पर्यटक परमिट का उल्लंघन करने वाले 15 यात्री बसों तथा स्थानीय रूप से चलने वाले 10 यात्री बसों पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। उडऩदस्ता टीम द्वारा ओवरलोड चलने वाले भारी मालयानों पर लगातार कार्रवाई की गई।

सडक़ सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी तक मनाया गया। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के दिशा निर्देश पर  उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परिवहन उडऩदस्ता दुर्ग एवं आरटीओ दुर्ग तथा यातायात दुर्ग द्वारा पूरे महीने भर जन जागरूकता अभियान तथा सडक़ सुरक्षा हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। सडक़ पर चलने वाले सभी ऑटो रिक्शा चालकों, बस चालकों, बस परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित रूप से चलने, वाहन के दस्तावेज पूर्ण रखने, ओवरलोड नहीं चलने, अधिक तेज गति से वाहन नहीं चलाने, नशा करके गाड़ी नहीं चलाने की समझाइश लगातार वाहन चालकों को दिया गया। साथ-साथ दुर्घटना से होने वाले गंभीर दुष्परिणाम तथा दुर्घटनाओं से बचने के उपाय से सभी को अवगत कराया गया। 

इस तरह उडऩदस्ता टीम द्वारा सडक़ सुरक्षा माह में पूरे महीने भर लगातार कार्रवाई करते हुए लगभग 6330 वाहनों पर कार्यवाही की गई। आगे भी सडक़ सुरक्षा माह समाप्त होने के पश्चात भी यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। कार्रवाई में आरटीओ एसएल लकड़ा, परिवहन निरीक्षक विष्णु ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।
 


अन्य पोस्ट