दुर्ग

चाकू लेकर घूम रहा युवक पकड़ाया
03-Feb-2025 3:14 PM
चाकू लेकर घूम रहा युवक पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 3 फरवरी। बीती शाम पारिजात कॉलोनी तालपुरी के पास एनएसपीसीएल रोड पर चाकू लेकर घूम रहे युवक को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि परिजात कालोनी के पास एनएसपीसीएल रोड़ पर एक युवक धारदार चाकू लेकर कोई अनहोनी घटना घटित करने के लिये घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच खुशहाल साहू को पकड़ा है। आरोपी से 14 इंच का चाकू जब्त हुआ है। आम्र्स एक्ट 25 के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट