दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय बैठक में पार्टी की तैयारी की समीक्षा की और आगामी कार्य योजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधायक गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू सहित संभाग के सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवर्तमान जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, नगरीय निकायों के समन्वयक, चुनाव प्रभारी, चुनाव संचालक उपस्थित रहे। बैठक में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर मोहला के वरिष्ठ उपस्थित रहे।
नितिन नबीन ने जिलेवार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत की सुनिश्चितता को लेकर कोई कोर कसर हमें नहीं छोडऩी है। अगर कहीं पर समन्वय की कमी आ रही है तो वरिष्ठ नेतागण समन्वय बनाकर पार्टी की जीत तय करें और सबको पार्टी के काम मे लगाएं। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजनांदगांव महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, विक्रांत सिंह, दीपेश साहू, उषा टावरी, लाभचंद बाफना, कोमल जंघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, नम्रता सिंह, जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, प्रदीप गांधी गौरी शंकर श्रीवास, कांतिलाल बोथरा सहित निर्धारित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।