दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 फरवरी । रविवार को स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,जोन राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन की उपस्थिति में पावर हाउस सर्कुलर मार्केट,फल मार्केट, में 35 दुकानों का निरीक्षण किया गया।
यह जानकारी होते हुए भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंध है, फिर भी बेचने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही किया गया। जिसमें पॉपुलर प्लास्टिक 10000 रु., बाबा प्लास्टिक 10000, कृष्ण ट्रेडर्स 1000 एवं डिस्पोजल सामग्री जब्ती , बिहार होटल 500, राजू समोसा 500, छत्तीसगढ़ क्लॉथ 500 , होटल दुकान में गंदगी के संबंध में 500 पतंग दुकान, चायनीज मांजा दुकान पर कार्यवाही करते हुए पावर हाउस मार्केट से कुल 27,500 रुपए चालानी कार्रवाई की गई।
नगर निगम भिलाई द्वारा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया गया है इसमें सब के सहयोग की आवश्यकता है विशेष करके व्यापारी एवं ग्राहक अपने घर से झोला लेकर चलें। आयुक्त पाण्डेय नागरिकों से अपील किया है की इंदौर शहर सफाई में नंबर वन है तो उसमें वहां के स्थानीय निवासियों का बहुत बड़ा योगदान है।
हम सब मिलकर के ही स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई बना सकते हैं। जो व्यापारी नहीं मानेंगे इसके बाद नगर पालिका निगम अधिनियम के अंतर्गत उनका गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करके, एफआईआर दर्ज किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई होगी, इसके जिम्मेदार व्यापारी होंगे।
कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अतुल यादव, सी एम यादव सुरेश पटेल ,हेमकुमार, राहुल राजपूत,नरेंद्र भारती आदि उपस्थित रहे।