दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 फरवरी। नवीन शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाक़ात कर नगरीय निकाय में मतदान दल में 11 फऱवरी को निर्वाचन ड्यूटी लगने वाले कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए पंचायत चुनाव से पृथक रख कर अन्य कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में कार्य करने हेतु निर्देशित करने की मांग क ी है।
नगरीय निकाय में मतदान ड्यूटी के लिए 10 फऱवरी को सुबह अपने घर से निकलकर 11 फऱवरी को देर शाम - रात को अपने घर वापसी पश्चात पुन: कई मतदान दल कर्मियों को पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के लिए दुर्ग जाना पड़ेगा, फिर चुनाव कार्य सम्पन्न करने हेतु पुन: दुर्ग जाना पड़ेगा।
कई मतदान कर्मियों की ड्यूटी दो नगरीय निकाय में लगा दिया गया है, ऐसे मतदान कर्मियों का निर्वाचन ड्यूटी एक ही नगरीय निकाय में करने हेतु संशोधित आदेश जारी किया जाना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव गिरीश साहू,जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी,दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, विजयशंकर डहरिया,प्रताप धनकर,रितेश जोशी, लक्ष्मीकांत नागवंशी,हरिशंकर साहू,मनोज वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे।