दुर्ग

म्युनिसिपल चुनाव संबंधी जानकारी देने बैठक
02-Feb-2025 4:09 PM
म्युनिसिपल चुनाव संबंधी जानकारी देने बैठक

कुम्हारी, 2 फरवरी। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष पद एवं वार्ड क्रमांक 01 से 24 तक के पार्षद पद के अभ्यर्थियों को शनिवार  नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभाकक्ष में आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थी ,निर्वाचन अभिकर्ता एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी देने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव लडऩे वाले समस्त अभ्यर्थी को आयोग से प्राप्त दस्तावेजों के संबंध में एवं अन्य निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मुख्य रूप से रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, प्राधिकृत अधिकारी (अनुमति), प्रभारी आय-व्यय लेखा के अधिकारी, कर्मचारी एवं निकाय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट