दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी। जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा की कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के लिए टिकट काट दी है, वहीं उपाध्यक्ष अशोक साहू का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 महिला आरक्षित होने पर उनकी पत्नी सुमन साहू को मैदान में उतारा है। वहीं पुराने चेहरे में क्षेत्र क्रमांक 6 से लक्ष्मी साहू व क्षेत्र 8 से योगिता चंद्राकर पर विश्वास जताते हुए जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
इसी प्रकार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से शिव कुमार वर्मा, क्षेत्र 2 दानेश्वर साहू, क्षेत्र 3 उषा सोने, क्षेत्र क्रमांक 4 से आकाश कुर्रे की जगह उनकी पत्नी हिमांशी कुर्रे, क्षेत्र क्रमांक 5 से पुष्पा यादव की जगह विक्रांत अग्रवाल, क्षेत्र 7 आशा मिश्रा, क्षेत्र 9 देवेन्द्र चंद्रवंशी, क्षेत्र 10 संतोषी तिवारी एवं क्षेत्र क्रमांक 11 से नोमिन ठाकुर को जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं दुर्ग जनपद क्षेत्र से भी कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशियों सूची जारी की है। इसमें उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ व सभापति राकेश हिरवानी सहित 6 पुराने चेहरे को पार्टी की ओर से पुन: अधिकृत किया गया है जबकि जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख की जगह उनकी पत्नी हेमलता देशमुख को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
जनपद सदस्य के लिए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों में जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से सरस्वती सेन, क्षेत्र 2 मिलंतीन ठाकुर, क्षेत्र 3 अजय वैष्णव, क्षेत्र 4 राजेन्द्र ठाकुर, क्षेत्र 5 माया साहू, क्षेत्र 6 किशोर यादव, क्षेत्र 7 कुलेश्वरी साहू, क्षेत्र 8 सविता साहू, क्षेत्र 9 शोभा रवि ताम्रकार, क्षेत्र 10 पन्ना यादव, क्षेत्र 11 दीपिका चंद्राकर, क्षेत्र 12 प्यारी निषाद, क्षेत्र 15 किशोरी लाल देशमुख, क्षेत्र 16 दामिनी साहू, क्षेत्र 17 लीलावती देशमुख, क्षेत्र 18 मनीष चंद्राकर, क्षेत्र 19 हेमलता देशमुख, क्षेत्र 20 सुरेन्द्र दास, क्षेत्र 21 राकेश हिरवानी, क्षेत्र 22 झमित गायकवाड़ , क्षेत्र 23 लता कुर्रे, क्षेत्र 24 से अरविंद बंजारे का नाम शामिल है।