दुर्ग

उत्कृष्ट काम के लिए पवन यादव सम्मानित
01-Feb-2025 3:51 PM
उत्कृष्ट काम के लिए पवन यादव सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 फरवरी। कलेक्टर दुर्ग के रीडर पवन कुमार यादव सहायक ग्रेड-2 को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान छग सशस्त्र बल भिलाई मैदान में आयोजित समारोह में प्रदान किया।

पवन यादव द्वारा राजस्व विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुये सौंपे गये दायित्वों को निष्ठापूर्वक एवं समयावधि में तत्परता से पूर्ण किया गया है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट