दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 फरवरी। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को विजयी बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने जनसंपर्क किया।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और कांग्रेस की नीतियों व आगामी योजनाओं को सामने रखा।
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है। नगर निगम में कांग्रेस की जीत जरूरी है ताकि शहर का विकास अविरत जारी रहे। इस चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर अपनी संगठनात्मक ताकत दिखा रही है। प्रेमलता साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
प्रचार के दौरान प्रेमलता साहू सहित पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पप्पू श्रीवास्तव, निकिता मिलिंद एवं अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।