दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया जिन्हें मिलाकर जिला पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक कुल 27 अभ्यर्थियों का नामांकन प्राप्त हो चुका है। वहीं दुर्ग जनपद पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से जनपद सदस्य के लिए कल 34 अभ्यर्थियों मिलाकर जनपद सदस्य के लिए 24 निर्वाचन क्षेत्रों से अब तक 57 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जा चुके है।
जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1तोरन लाल जंघेल, क्षेत्र क्रमांक2 निकलेश कुमार साहू, ईश्वरी कुमार निर्मल व लुकेश्वर सिंह पटेल , क्षेत्र क्रमांक 4 सरस्वती बंजारे, क्षेत्र क्रमांक 5 गुलाबंचद साहू, विक्रांत अग्रवाल ,अमरकांत साव ,जितेन्द्र कुमार यादव व डहरिया श्रीमती किरण डहरिया , क्षेत्र क्रमांक 6 लक्ष्मी यशवंत कुमार साहू व बीना बाई देशमुख , क्षेत्र क्रमांक 7 आशा मिश्रा, क्षेत्र क्रमांक 8 योगिता चंद्राकर व श्रद्धा साहू एवं जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 से कल्पना साहू ने नामांकन दाखिल किया।
दुर्ग जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1अंजोरा (ढाबा)सरस्वती सेन, क्षेत्र 2 मिलंतीन बाई ठाकुर, क्षेत्र 3 रसमड़ा सचिन व साहू व माया बाई साहू, क्षेत्र 6 सिरसा 8-समोदा पूर्णिमा वर्मा व सविता यादव, क्षेत्र 17 निकुम लीलावती देशमुख व गैंदकुमारी साहू,क्षेत्र 18 अंडा घनश्याम देशमुख, चंद्रवती चंद्राकर, मनीष चंद्राकर, क्षेत्र 19 भानपुरी लोमश साहू, क्षेत्र 20 धनोरा जितेन्द्र टण्डन, सुरेन्द्र दास, क्षेत्र21 कोडिय़ा मोहन लाल साहू, क्षेत्र22-उमरपोटी लक्ष्मी कोसरे एवं क्षेत्र क्रमांक 24 रिसामा से गीता महानंद ने नामांकन दाखिल किया।