दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जनवरी। जिला पंचायत सदस्य के लिए 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। जिन्हें मिलाकर अब तक जिला पंचायत सदस्य के लिए विभिन्न जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फार्म जमा किए जा चुके हैं। वहीं दुर्ग जनपद पंचायत के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से जनपद सदस्य पद के लिए 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म जमा किया। जिन्हें मिलाकर दुर्ग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 23 अभ्यर्थी जनपद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्य के लिए 9 ने नामांकन फार्म लिया जिन्हें मिलाकर जिला पंचायत सदस्य के लिए अब तक 33 अभ्यर्थी नामांकन फार्म ले चुके हैं। इसी तरह दुर्ग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनपद सदस्य के लिए आज 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म लिया जिन्हें मिलाकर कुल 81 अभ्यर्थी दुर्ग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनपद सदस्य पद के लिए फार्म ले चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्य के लिए आज नामांकन दाखिल करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र 3 से उषा सोने व राधिका डहरिया, क्षेत्र 5 संत कुमार चौहान, क्षेत्र 9 रोहित कुमार एवं क्षेत्र क्रमांक 10 से लीलम चंद्राकर ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार दुर्ग जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 भाना बाई ठाकुर, 3 लालजी गुप्ता व नंदकुमार साहू, क्षेत्र 4 राजेन्द्र ठाकुर, क्षेत्र 7 संजना सेन, क्षेत्र 9 शोभा रवि ताम्रकार, क्षेत्र 10 गोकुल वर्मा व अंजोर दास बघेल, क्षेत्र 11 दीपिका चंद्राकर, क्षेत्र 12 कुसुमलता, क्षेत्र 18 ईश्वर साहू, क्षेत्र 23 बिंदु देशलहरा व लताबाई कुर्रे एवं क्षेत्र क्रमांक 24 से कुलदीप सिंह व चांद खान ने नामांकन दाखिल किया।
जिला चयन समिति की अनुशंसा व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सहमति से आज दुर्ग जिला पंचायत के सभी 12 क्षेत्रों के लिए भाजया ने अपनी प्रत्याशी घोषित कर दी है। इसमें जिला पंचायत की बैठकों में सबसे ज्यादा मुखर रहने वाली सदस्य चंद्रकला मनहर, जितेन्द्र साहू एवं हर्षा चंद्राकर का नाम शामिल नहीं किया गया है। भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से पवन शर्मा, क्षेत्र 2 मनीष साहू, क्षेत्र 3 अमिता बंजारे, क्षेत्र 4 सरस्वती बंजारे, क्षेत्र 5 जितेन्द्र यादव, क्षेत्र 6 वीणा देशमुख, क्षेत्र 7 माया बेलचंदन, क्षेत्र 8 श्रद्धा साहू, क्षेत्र 9 दिव्या कलिहारी, क्षेत्र 10 नीलम चंद्राकर, क्षेत्र 11 शैलेन्द्री मंडावी एवं क्षेत्र 12 से कल्पना साहू को प्रत्याशी घोषित किया है।