दुर्ग
शादी का झांसा दे रेप, आरोपी गिरफ्तार
30-Jan-2025 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग/भिलाई नगर, 30 जनवरी। शादी का झांसा दे बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र में पीडि़ता द्वारा लिखित आवेदन पेश कर 28 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे द्वारा शादी का प्रलोभन देकर डरा धमका कर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में धारा 376, 506 कायम कर विवेचना में लिया गया था। सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्की सेन्द्रे निवासी इंद्रा कालोनी पोटिया रोड को थाना मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर स्टाफ द्वारा पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना मोहन नगर लाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे