दुर्ग

म्युनिसिपल चुनाव: 4 पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त, निगम के 60 वार्डों में अब 279 चुनाव मैदान में
30-Jan-2025 3:07 PM
म्युनिसिपल चुनाव: 4 पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त, निगम के 60 वार्डों में अब 279 चुनाव मैदान में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 जनवरी। दुर्ग निगम में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों स्क्रूटनी के दौरान पार्षद पद के 4 अभ्यर्थियों का नामांकन निरस्त हो गया। इस प्रकार दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डों में अब पार्षद पद के लिए 279 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं महापौर पद पर भाजपा की अलका बाघमार व कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू के बीच सीधा मुकाबला की स्थिति है।

इनका नामांकन हुआ निरस्त

स्क्रूटनी के दौरान जिन अभ्यर्थियों का नामांकन निरस्त किया गया इनमें वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी अजीत वैद्य प्रमुख है। वर्तमान में वार्ड 12 के भाजपा पार्षद अजीत वैद्य जो वार्ड 13 का निवासी है उसने वार्ड 12 एवं 13 दोनों से नामांकन दाखिल किया था। उन्हें पार्टी द्वारा वार्ड 13 से बी फार्म दिया था। जहां से उसका नामांकन रद्द हो गया है। अब यदि वार्ड 12 से अजीत वैद्य चुनाव लड़ता है तो भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩा पड़ेगा, क्योंकि भाजपा ने वहां से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र  कौशिक ने इस मामले में कहा कि अजीत वैद्य अपना नाम वापस ले लेगा। वार्ड 12 से उनके पहले नामांकन को मान्य किया गया। वहीं दो जगह नामांकन दाखिल करने की वजह से वार्ड 13 का एक नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप शर्मा, वार्ड 19 से तारा टंडन एवं वार्ड 24 से निर्दलीय प्रत्याशी शीतल सरवैया का भी नामांकन निरस्त हो गया।

वार्ड 1 से चिराग शर्मा कांग्रेस व हिमांशु सिन्हा कांग्रेस, मनीष साहू भाजपा, विनय ताम्रकार निर्दलीय, भारती सोनकर निर्दलीय, वार्ड 2 हरीश सिन्हा कांग्रेस ,गोविंद देवांगन भाजपा, अजय श्रीवास्तव कांग्रेस,  बलदेव साहू आप, धनवंती निषाद कांग्रेस, लिखन साहू कांग्रेस, अविनाश धीवर निर्दलीय व कृष्णा बंसोड़ निर्दलीय, वार्ड 3 विजय साहू कांग्रेस, नरेन्द्र बंजारे भाजपा, नरेश निषाद आप व मनीष मिश्रा आप, वार्ड 4 सरस्वती सोनी भाजपा, लीना देवांगन भाजपा, पूर्णिमा श्रीवास्तव व प्रेमी राजपूत कांग्रेस, वार्ड 5 विजयंत पटेल कांग्रेस, ओमप्रकाश पटेल भाजपा, ईश्वर यादव निर्दलीय व संतोषी पटेल निर्दलीय, वार्ड 6 राजेश यादव कांग्रेस, राहुल अग्रवाल निर्दलीय, निलेश अग्रवाल भाजपा, चोखेलाल सोनी निर्दलीय व मनीष यादव कांग्रेस, वार्ड 7 राजेश नायक कांग्रेस, जितेन्द्र ताम्रकार निर्दलीय, आनंद कपूर ताम्रकार कांग्रेस, सरोज यादव कांग्रेस, कविता सेन भाजपा, देवानंद कुंभकार बसपा, सूर्य नारायण सोनवानी निर्दलीय, रितुराज सोनी भाजपा, वेदप्रकाश महोबिया भाजपा व दीपेन्द्र देशमुख भाजपा, वार्ड 8 अब्दुल गनी कांग्रेस, तबरेज खान निर्दलीय, अब्दुल खालिक भाजपा, अहमद हसन कांग्रेस, मो. शाहिद खान आप, मो. फारूख बसपा, विन्सेंट डिसोजा कांग्रेस, अलिम कांग्रेस, मो नियाज खान सपा व नासिर हुसैन कांग्रेस, वार्ड 9 विनोद साहू आप, ज्ञानेश्वर ताम्रकार भाजपा, बिजेन्द्र भारद्वाज कांग्रेस व गणेश लाल अहीर,  वार्ड 10 चंद्रशेखर बंजारे भाजपा, दीपेश देवांगन कांग्रेस व बंटी चौरे बसपा, वार्ड 11 रितेश सोनी भाजपा, आशीष चंद्राकर भाजपा, सुनिता देवांगन कांग्रेस, सागर सेन बसपा व सतीश देवांगन कांग्रेस, वार्ड 12 कुणाल मेश्राम भाजपा, रविन्द्र महाजन निर्दलीय, रक्षंदा जामुलकर निर्दलीय, चंद्रप्रकाश मेश्राम निर्दलीय, अजीत वैद्य भाजपा व मोहित वाल्दे कांग्रेस, वार्ड 13 संजय कोहले कांग्रेस, अजय साहू आप, सचिन गवई बसपा व राकेश डोंगरे निर्दलीय, वार्ड 14 रामकुमारी ठाकुर कांग्रेस, ललिता ठाकुर भाजपा व उजाला धुर्वे भाजपा, वार्ड 15 उषा ठाकुर कांग्रेस, शशांक ठाकुर आप, युराज कुंजाम भाजपा व पायल नेताम निर्दलीय, वार्ड 16 के सुदीश कुमार निर्दलीय व कौशल राजपूत आप, संदीप पाटिल बसपा, जगेश यादव भाजपा, डी प्रकाश निर्दलीय, खिलावन मटियारा भाजपा, आकाश मजुमदार कांग्रेस व मोकिम खान कांग्रेस, वार्ड 17 विनोद सेन कांग्रेस व भूषण उमरे भाजपा, लता सेन कांग्रेस व सुरुचि उमरे भजपा, श्यामा सेन कांग्रेस, वार्ड 18 रामजी यादव निर्दलीय, महेन्द्र सागरवंशी निर्दलीय, देव नारायण चंद्राकर भाजपा, निर्मला साहू कांग्रेस, दिलीप साहू भाजपा व केशव सिन्हा कांग्रेस, वार्ड 19 हीराबाई कांग्रेस, रंजीता पाटिल भाजपा, कविता दास कांग्रेस व सविता बंजारे निर्दलीय, वार्ड 20 रीना देवांगन कांग्रेस, किरण साहू कांग्रेस व सावित्री दमाहे भाजपा, वार्ड 21 विद्यावती सिंह भाजपा व 21 नीरा सिंह कांग्रेस, वार्ड 22 पालन कुमार कांग्रेस, अरुण जोशी आप, कांशीराम कोसरे भाजपा, लोकेश चक्रधारी कांग्रेस व थंवर रात्रे निर्दलीय, वार्ड 23 शीला मानिक निर्दलीय, भारत साहू निर्दलीय, मनोज सोनी भाजपा, विजय जलकारे भाजपा, विनोद कुमार भाजपा, हरीश साहू निर्दलीय, राजकुमार पाली कांग्रेस व नंदा साहू भाजपा, वार्ड 24 पायल पाटिल कांग्रेस, जयश्री देशमुख भाजपा व सरस्वती सेन शिवसेना, वार्ड 25 मनीषा सोनी कांग्रेस व श्रद्धा सोनी भाजपा, वार्ड 26 आर.एन. वर्मा कांग्रेस, चंद्रभान मेघनानी भाजपा, वार्ड 27 बली यादव भाजपा व मनीष बघेल कांग्रेस, वार्ड 28 गीता यादव भाजपा, शबाना कुरैशी कांग्रेस व ममता सेन भाजपा, वार्ड 29 बबीता यादव निर्दलीय, रोशनी साहू भाजपा व श्यामा साव कांग्रेस, वार्ड 30 भोला महोबिया कांग्रेस, विकास ताम्रकार भाजपा,   खिलेश्वरी देवांगन कांग्रेस व सीमा मिश्रा भाजपा, श्याम शर्मा भाजपा, वार्ड 31 हर्षिका जैन भाजपा, नीता जैन निर्दलीय, मीना मानिकपुरी कांग्रेस व भारती सोनकर कांग्रेस, वार्ड 32 जितेन्द्र महोबिया भाजपा, जगमोहन ढीमर, संजय ताम्रकार कांग्रेस व जगदीश सोनी निर्दलीय, वार्ड 33 विजयलक्ष्मी मिश्रा कांग्रेस व शशि साहू भाजपा, अंबा सेन कांग्रेस, वार्ड 34 कन्या ढीमर कांग्रेस, सुजाता साहू निर्दलीय, कमल देवांगन भाजपा व विवेक सिन्हा भाजपा, वार्ड 35 शत्रुहन चक्रधारी कांग्रेस, कुलेश्वर साहू भाजपा, छन्नू यादव निर्दलीय व घनश्याम हिरवानी निर्दलीय, वार्ड 36 पूनम यादव भाजपा,  प्रतिमा गुप्ता कांग्रेस व कुलेश्वरी जायसवाल कांग्रेस, वार्ड 37 श्रद्धा सोनी कांग्रेस, शिव नायक भाजपा, ध्रुव कुमार सोनी कांग्रेस व लक्की नागेश, वार्ड 38 मनोज सिन्हा कांग्रेस, रामरतन जलतारे कांग्रेस, रामचंद सेन भाजपा व निर्देश वर्मा निर्दलीय, वार्ड 39 शकुन ढीमर कांग्रेस, गुलाबचंद वर्मा भाजपा, हुमन देशमुख निर्दलीय व शेख नबी सपा, वार्ड 40 सरिता चंद्राकर भाजपा, दानेश्वरी देशमुख कांग्रेस, पूजा देवांगन निर्दलीय, पदमा देवांगन निर्दलीय व पार्वती साहू भाजपा, वार्ड 41 जयंती साहू भाजपा, अफिफा तैयबा निर्दलीय व रुबीना खोखर कांग्रेस, वार्ड 42 ताम्रध्वज यादव भाजपा, शिवाकांत तिवारी कांग्रेस, डुमेश्वर साहू निर्दलीय, संजय सिंह आप व प्रकाश गीते कांग्रेस, वार्ड 43 दीपक साहू कांग्रेस, विवेक सिन्हा भाजपा व दशरथ लाल बसपा, वार्ड 44 मनीष कोठारी भाजपा, प्रकाश जोशी कांग्रेस, बसंत खिलाड़ी कांग्रेस व मोहित टंडन निर्दलीय, वार्ड 45 राजेश शर्मा कांग्रेस, संजय अग्रवाल भाजपा, जगदीश शर्मा भाजपा व दीपक चावड़ा, वार्ड 46 लीलाधर पाल भाजपा व नील रतन सोनी कांग्रेस, वार्ड 47 मुकेश नायक आप, देवनारायण तांडी भाजपा व उचित राम डहरिया आप, वार्ड 48 दिवाकर सिंह ठाकुर आप, लेकेश्वरी भाजपा व महेश्वरी ठाकुर कांग्रेस, वार्ड 49 भास्कर कुंडले कांग्रेस, प्रीति चंद्राकर भाजपा, लुकेश साहू निर्दलीय व तारिणी चंद्राकर निर्दलीय, वार्ड 50 त्रिवेणी साहू भाजपा, रेखा बंजारे कांग्रेस, लता यादव भाजपा, प्रतिमा झा निर्दलीय, अनुपा साहू निर्दलीय व रेखा बंदे निर्दलीय, वार्ड 51 खिलुराम निर्दलीय, अश्वनी साहू निर्दलीय, पोषण साहू कांग्रेस, रमेश देशमुख कांग्रेस व जेम्स साजन जोसेफ भाजपा, वार्ड 52 पीतांबर साहू कांग्रेस, कन्हैया लाल साहू निर्दलीय, गुलशन साहू भाजपा, सुधीर चंदेल कांग्रेस, डॉ. खिलेन्द्र साहू निर्दलीय, रविकांत यादव निर्दलीय, महेश यादव निर्दलीय, ऐमन साहू निर्दलीय व प्रशांत साहू निर्दलीय, वार्ड 53 विनायक नातू भाजपा, निकिता आप, अंशुल पाण्डेय कांग्रेस, मेघदत्त साहू निर्दलीय, सविता साहू भाजपा, योगेश्वर निर्मलकर निर्दलीय व योगेश कुमार निर्दलीय, वार्ड 54 हिरौंदी चंदानिया भाजपा,  सुनीता चंदानिया कांग्रेस व सतरूपा भारती निर्दलीय, वार्ड 55 भूपेन्द्र साहू भाजपा, बलबीर साहू निर्दलीय अश्वनी निषाद कांग्रेस, संतोष सोनी कांग्रेस, मोतीलाल साहू निर्दलीय व कुशल उजाला निर्दलीय, वार्ड 56 तोमेश साहू भाजपा, ललित ढीमर कांग्रेस, कुमारी राकेश भारती साहू भाजपा, पदुम साहू निर्दलीय, भगवती ठाकुर आप, संतोष सोनी व अरुण यादव, वार्ड 57 रजत पांडे आप, घनश्याम साहू बसपा, जमुना साहू कांग्रेस, नीलम पवार निर्दलीय, सरस निर्मलकर भाजपा, सुदेश्वर नायक शिवसेना व पिलिया साहू निर्दलीय, वार्ड 58 दिलेश्वरी साहू कांग्रेस, ममता चौरे बसपा, ज्ञानी देवांगन कांग्रेस, हितेश्वरी साहू निर्दलीय, रेशमा सोनकर भाजपा, केसरी विश्वकर्मा निर्दलीय, भानुमति साहू निर्दलीय, रुपेश्वरी साहू भाजपा व यशोदा साहू आप, वार्ड 59 नीलम परिहार भाजपा, दुर्गा बाई यादव निर्दलीय, निकिता सिंह कांग्रेस, पिंकी यादव निर्दलीय, कंचन यादव निर्दलीय व विजयलक्ष्मी साहू निर्दलीय, वार्ड 60, श्वेता ताम्रकार भाजपा, कुसुम सेन कांग्रेस, नीलू सोनी शिवसेना व नीरा खिचरिया कांग्रेस।

12 में त्रिकोणीय मुकाबला

स्क्रूटनी के बाद जो स्थिति बन रही है इसके मुताबिक 5 वार्डों क्रमश: वार्ड 21, 25, 26, 27 एवं 46 में दो-दो अभ्यर्थी होने से सीधे मुकाबला की स्थिति है। वहीं 12 वार्डों में तीन-तीन अभ्यर्थी है। इनमें वार्ड क्रमांक 10, 14, 20, 24, 28, 29, 36, 41, 43, 47, 48 एवं 54 शामिल है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 9, 15, 31, 32, 34, 35, 37, 38, 39, 44, 45, 49 एवं 60 में चतुष्कोणीय मुकाबला की स्थिति बन रही है।


अन्य पोस्ट