दुर्ग

नारायणपुर में 3 नक्सलियों का समर्पण
30-Jan-2025 2:51 PM
नारायणपुर में 3 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 जनवरी।
जिला नारायणपुर में कुतुल एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत 3 नक्सलियों ने नक्सल विचारधारा से तंग आकर पुलिस  अफसरों के सामने आत्म-समर्पण किया।

जिला नारायणपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘‘माड़ बचाओ अभियान एवं सुरक्षा बलों के सघन प्रयासों से प्रभावित आत्मसमर्पित माओवादियों में 3 पुरूष माओवादी शामिल है जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से माओवादियों के लिए करते थे काम। इस प्रकार से लगातार माओवादियों के हो रहे आत्मसमर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका। 

माओवादियों के  आत्मसमपर्ण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे विकास कार्य एवं सुरक्षा बलों द्वारा स्थानीय लोगों के दिलों में जगाया गया विश्वास बड़ा कारण रहा, तेजी से बनती सडक़े गांव तक पहुंचती विभिन्न सुविधिाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। 

सीमा सुरक्षा बल द्वारा अबूझमाड़ के अंदरुनी क्षेत्रों में लगातार स्थापित किए जा रहे कैम्प और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के प्रयासों के फलस्वरुप माओवादी आत्मसमर्पित  होकर समाज की मुख्यधारा से जुडक़र स्वच्छंद रूप से चाहते है कि सामान्य जीवन जीना।

आत्मसमर्पण करने पर सभी माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार का चेक प्रदाय किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। 


अन्य पोस्ट