दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 29 जनवरी। नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्यासियों द्वारा पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन फॉर्म भरा।
नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्यासी हीरा देवी वर्मा एवं सभी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों ने सर्वप्रथम बूढ़ा देव मंदिर में पूजा अर्चना कर हजारों की संख्या में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन केंद्र शासकीय महाविद्यालय उतई में पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की हम सब को एक जुट होकर सभी कड़ी मेहनत करना होगा तभी हम चुनाव में जीत हासिल कर पाएंगे इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सभी प्रत्याशियों को जीताने का संकल्प लिया
रैली में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , रिसाली महापौर शशि सिन्हा, रिसाली के सभी पार्षद, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर ,जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख, सरपंच रोशन साहू ,गोवर्धन बारले, वरिष्ठ जन भीष्म हिरवानी खुमान सिंह साहू जी अरुण वर्मा दिवाकर गायकवाड रिवेंद्र यादव जनार्दन साहू जी हितेंद्र काकड़े जी राधा वर्मा जी पूनम हिरवानी जी राधिका हीरवानी मुकेश साहू भावेश साहू आदि उपस्थित थे।