दुर्ग

खालसा पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल में ध्वजारोहण
28-Jan-2025 4:27 PM
खालसा पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल में ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जनवरी।
26 जनवरी को खालसा पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार तरसेम सिंह ढिल्लन (उपाध्यक्ष, खालसा एजुकेशन सोसायटी) कार्यकम की अध्यक्षता सरदार राजेन्दर पाल सिंह भाटिया (अध्यक्ष, खालसा स्कूल प्रबंधन समिति) ने की। 

मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सरदार गुलबीर सिंह भाटिया, सरदार सुरेन्दर सिंह कबरवाल, सरदार हरमीत सिंह भाटिया, सरदार कुलबीर सिंह सलुजा एवं कमेटी के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के माध्यमिक, उच्चतर एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथियों के स्वागत में अभिवादन गीत प्रस्तुत की, साथ-साथ देशभक्ति गीत, कविताएं, सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सुशोभित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या लखविन्दर कौर वालिया द्वारा सभा को संबोधित किया गया।

कार्यकम के समापन में उप प्राचार्या मनिन्दर कौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में खालसा एजुकेशन सोसायटी, खालसा स्कूल प्रबंधन समिति, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट