दुर्ग
कल एक नामांकन जमा
28-Jan-2025 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 28 जनवरी। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 में उपचुनाव होना है। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को रिसाली निगम में रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है। कल अभ्यर्थी राहुल राय मिनीमाता नगर, वार्ड 34, नेवई रिसाली द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में दाखिल किया गया। अभी तक मात्र एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन भरा गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तिथि 28 जनवरी है।
29 जनवरी नामांकन की जांच, 31 जनवरी नाम वापसी, 11 फरवरी मतदान, 15 फरवरी को परिणाम निकलेगा। नामांकन सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक जमा किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे