दुर्ग

उडिय़ा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह में दिखी एकजुटता
28-Jan-2025 3:30 PM
उडिय़ा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह में दिखी एकजुटता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 28 जनवरी । अखिल भारतीय उडिय़ा समाज द्वारा आयोजित रविवार को पारिवारिक मिलन समारोह केन्द्रीय कार्यालय खुर्सीपार स्थित वार्ड 51 के उत्कल भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति व समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी ने किया।

 विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्णा कुमार सोना, संजय सोनवानी मौजूद थे। संचालन समाज और कार्यक्रम समापन महासचिव तरुण निहाल ने किया। मीडिया प्रभारी डीके साहू ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा रोहण कर किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़, गोली चम्मच, मटका फोड़, उडि़सा का नृत्य लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें सभी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

उडि़सा की संस्कृति को डांस के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिया। जिसमें नृत्य शीतल विभार, नेहा मोंगराज, रुपाली बाघ, महक ग्रूप डांस, अंकिता ग्रुप डांस, स्वाति तांडी ग्रुप, कुर्सी दौड़ में प्रथम, आशा निहाल, मनीषा दीप,कामेश दीप,मटका फोड़ आलोक आडिल,किरण तांडी,गोली चम्मच सागर,भावना नायक,हनीषा तांडी और समाजसेवा क्षेत्र में जयंती महानंद,ज्योति कुमार, मीतानीन पदमा तांडी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा समाज के वरिष्ठजन में वरिष्ठजनों में अर्जुन कुमार, अर्जुन नायक,  सत्य बेहरा, कानू बाघ,नेहरू बाघ, रमेश तांडी, शंकर निहाल, मोहन मुरली तांडी, रघुनाथ बाघ, सुखलाल सोना, नरहरी विभार, हेतुराम दीप, रमजान बाघ, त्रिलोकी हरपाल, चेतन दीप के अलावा मंच का समां बांधने के लिए धरम हरपाल को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दयानिधि विभार, टेकचंद सेठिया, रमेश सागर, पुरन नायक, राधे तांडी, दीपक सोना,आशीष नंदा, मनोज दीप, चिंतामणि दीप ,राम कुमार, संतोष मालिक, कृष्णा तांडी, चितरु विभार, रतन तांडी, अर्जुन विभार, सुभाष जगत,उमेश दीप समेत समाज के लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट