दुर्ग

म्युनिसिपल चुनाव: भाजपा से अलका, तो कांग्रेस ने प्रेमलता को उतारा
27-Jan-2025 2:51 PM
म्युनिसिपल चुनाव: भाजपा से अलका, तो कांग्रेस ने प्रेमलता को उतारा

दुर्ग, 27 जनवरी। नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आते ही भाजपा तथा कांग्रेस द्वारा दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के नाम जारी किए जा रहे हैं। दोनों पार्टियों द्वारा महापौर प्रत्याशी के नाम जारी किया जा चुका है। एक ओर जहां भाजपा ने पूर्व पार्षद रही अलका बाघमार को महापौर प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी ओर दो बार के पार्षद रही प्रेमलता साहू को कांग्रेस द्वारा महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जा रहा है। कांग्रेस के इस दांव से महापौर के चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वैसे भाजपा द्वारा दुर्ग निगम के सभी 60 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने अधिकृत तौर पर अभी तक पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

भाजपा के वार्ड क्रमांक-1 मनीष साहू, वार्ड-2 गोविंद देवांगन, वार्ड -3 नरेंद्र कुमार बंजारे, वार्ड -4 श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, वार्ड -5 ओमप्रकाश पटेल, वार्ड -6 निलेश अग्रवाल, वार्ड-7 श्रीमती कविता विकास सेन, वार्ड- खालिद रिजवी, वार्ड-9 ज्ञानेश्वर ताम्रकार, वार्ड-10 चंद्रशेखर चंद्राकर, वार्ड-11 आशीष चंद्राकर, वार्ड-12 कुणाल मेश्राम, वार्ड-13 अजित वैद्य, वार्ड-14 श्रीमती ललिता ठाकुर, वार्ड-15 युवराज कुंजाम, वार्ड-16 जगेश यादव, वार्ड-17श्रीमती सुरुचि उमरे, वार्ड-18 देवनारायण चंद्राकर,वार्ड-19 श्रीमती रंजिता पाटिल, वार्ड-20 श्रीमती सावित्री देवी दमाहे, वार्ड-21 श्रीमती विद्यावती सिंह, वार्ड-22 कांशीराम कोसरे, वार्ड-23 मनोज सोनी, वार्ड-24 श्रीमती जयशरी देशमुख, वार्ड-25 श्रीमती श्रद्धा सोनी, वार्ड-26 चंद्रभान मंघनानी,वार्ड-27 बलीराम यादव, वार्ड-28 श्रीमती ममता सेन, वार्ड-29 श्रीमती रोशनी साहू, वार्ड-30 श्याम शर्मा,, वार्ड-31 श्रीमती हर्षिका संभव जैन, वार्ड-32 जितेंद्र महोबिया, वार्ड-33 श्रीमती शशि द्वारिका साहू, वार्ड-34 कमल देवांगन, वार्ड-35 कुलेश्वर साहू, वार्ड-36 श्रीमती पूनम दीपक यादव, वार्ड-37 शिव नायक, वार्ड-38 रामचंद्र सेन, वार्ड-39 गुलाब वर्मा, वार्ड-40 श्रीमती सरिता चंद्राकर, वार्ड-41 श्रीमती जयंती साहू, वार्ड-42 ताम्रध्वज यादव, वार्ड-43 विवेक सिन्हा , वार्ड-44 मनीष कुमार कोठारी, वार्ड-45 संजय कुमार अग्रवाल, वार्ड-46 लीलाधरपाल, वार्ड-47 देवनारायण तांडी, वार्ड-48 श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर,वार्ड-49 प्रीति चंद्रभान चंद्राकर, वार्ड-50 श्रीमती त्रिवेणी साहू, वार्ड-51 जेम्स एन (साजन) जोसफ, वार्ड-52 गुलशन गायत्री साहू, वार्ड-53 विनायक नातू, वार्ड-54 श्रीमती हिरौन्दी चंदानिया, वार्ड-55 डा. भूपेंद्र साहू, वार्ड-56 श्रीमती कुमारी साहू, वार्ड- 57 सरस निर्मलकर, वार्ड-58 श्रीमती रेशमा सोनकर, वार्ड-59 श्रीमती नीलम सिंह परिहार, वार्ड-60 श्रीमती श्वेता ओझा ताम्रकार शामिल हैं।


अन्य पोस्ट