दुर्ग

निगम चुनाव, 3 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
24-Jan-2025 4:43 PM
निगम चुनाव, 3 अभ्यर्थियों  ने किया नामांकन दाखिल

अब तक 88 अभ्यर्थी ले चुके नामांकन फार्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी।
नगरीय निकाय के लिए नामांकन दाखिले के दूसरे दिन दुर्ग निगम क्षेत्र में मात्र 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म दाखिल किया। वहीं 57 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा। जिन्हें मिलाकर अब तक 88 अभ्यर्थी नामांकन फार्म ले चुके हैं। प्राप्त तीनों नामांकन फार्म पार्षद पद के लिए हैं। इनमें हरीश सिन्हा कांग्रेस वार्ड 2, आनंद कपूर ताम्रकार कांग्रेस वार्ड 7 एवं लता यादव भाजपा ने वार्ड 50 से नामांकन दाखिल किया। दूसरे दिन भी महापौर पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया और न ही कोई लेने पहुंचे।

वार्ड 1 से मनीष साहू भाजपा, वार्ड 2 हरीश कुमार कांग्रेस, बलदेव साहू आप, लिखन साहू आप, वार्ड 4 प्रेमी ठाकुर कांग्रेस, वार्ड 6 चोखेलाल सोनी, वार्ड 8 अब्दुल गनी कांग्रेस, मो. शाहिद आप, अब्दुल खालिक भाजपा, वार्ड 9 विनोद साहू आप, वार्ड 10 चंद्रशेखर चंद्राकर भाजपा, वार्ड 11 सतीश कुमार, वार्ड 13 संजय कोहले कांग्रेस, 14 रामकुमारी ठाकुर कांग्रेस, 15 शंकर ठाकुर आप, 16 डी प्रकाश, 18 रामजी यादव शिवसेना, देवनारायण चंद्राकर भाजपा, 19 हीराबाई कांग्रेस, 21 विद्यावती सिंह भाजपा, 22 अरुण जोशी, 23 शीला मानिकपुरी, भरत साहू, वार्ड 26 चंद्रभान मेघनानी, आर एन वर्मा, वार्ड 28 गीता यादव, वार्ड 30 श्याम शर्मा, भोला महोबिया, वार्ड 31 भारती सोनकर, वार्ड 32 जितेन्द्र महोबिया, वार्ड 33 कमल देवांगन, शशि साहू, वार्ड 35 कुलेश्वर साहू, शत्रुहन साहू, छन्नुलाल यादव, वार्ड 37 श्रद्धा सोनी कांग्रेस, वार्ड 39 शकुन ढीमर कांग्रेस, वार्ड 41 अफीफा तैयबा भाजपा, वार्ड 42 संजय सिंह आप, वार्ड 43 दीपक साहू कांग्रेस, वार्ड 44 प्रकाश जोशी कांग्रेस, वार्ड 45 दीपक चावड़ा, वार्ड 46 लीलाधर पाल भाजपा, वार्ड 47 मुकेश नायक आप, वार्ड 48 दिवाकर सिंह ठाकुर आप, वार्ड 50 अनुपा साहू कांग्रेस, वार्ड 52 गुलशन साहू, वार्ड 53 विनायक नातू भाजपा, रुचि सक्सेना कांग्रेस, वार्ड 56 ललिता ढीमर कांग्रेस, भगवती ठाकुर आप, संतोष सोनी आप, कुमारी बाई भाजपा, वार्ड 57 रजत पाण्डेय आप एवं वार्ड 58 से हितेश्वरी साहू तथा रेशमा सोनकर ने नामांकन फार्म लिया।
 


अन्य पोस्ट