दुर्ग

भारी मात्रा में एमपी की हाई रेंज की शराब जब्त
24-Jan-2025 2:52 PM
भारी मात्रा में एमपी की हाई रेंज की शराब जब्त

1 आरोपी वाहन सहित गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दुर्ग, 24 जनवरी। आबकारी विभाग ने आचार संहिता में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की हाई रेंज की शराब जब्त कर  1 आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार  गिरफ्तार किया है।

 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता जी.के. भगत एवं सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 22 जनवरी को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा अवैध शराब के परिवहन, धारण एवं विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिवत कार्रवाई कर कैम्प 2 क्षेत्र, भिलाई में आरोपी संजय कुमार सैनी के कब्जे से मध्यप्रदेश प्रांत की हाई रेंज की शराब को ज्यूपिटर स्कूटी दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 07 बीबी 2947 में परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा वृत्त भिलाई 2 द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी अनुसार जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 63440 रुपये साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन की कीमत लगभग 20000 रुपये है। इस प्रकार जब्त सामग्री की कुल बाजार मूल्य लगभग 83440 रुपये है।


अन्य पोस्ट