दुर्ग

डॉ. अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह 14 अप्रैल
24-Jan-2025 2:11 PM
डॉ. अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह 14 अप्रैल

दुर्ग, 24 जनवरी। बुद्ध विहार समिति शंकर नगर दुर्ग द्वारा सन 1972 से शंकर नगर में दुर्ग शहर स्तरीय, भारत रत्न, भारतीय संविधान के निर्माता, बोधिसत्व डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जयंती समारोह के अवसर पर 11 से 13 अप्रैल शाम 6 बजे तक महिलाओं, युवाओं, बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगियों का आयोजन किया जाएगा तथा बुद्ध समिति के सीनियर सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत सत्कार किया जाएगा।  13 अप्रैल को शाम 6 बजे से अतिथियों का स्वागत, सत्कार किया जाएगा। मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर, विशेष अतिथि नव निर्वाचित महापौर दुर्ग, अध्यक्षता ज्ञानेश्वर बागड़े करेंगे। 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे पंचशील ध्वज फहराया साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सुबह 10 बजे बुद्ध विहार में सामूहिक बुद्ध धम्म संघ वंदना की जावेगी। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे रैली  शहर भ्रमण करेगी।


अन्य पोस्ट