दुर्ग

देशी, विदेशी व कच्ची शराब व लाहन जब्त, 5 गिरफ्तार
22-Jan-2025 4:21 PM
देशी, विदेशी व कच्ची शराब  व लाहन जब्त, 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 जनवरी।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी. आर. साहू के मार्गदर्शन में प्रात: गश्त के दौरान ग्राम घटियाखुर्द थाना नंदिनी नगर में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं धारण की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिवत् कार्रवाई कर आरोपी राहुल पारधी, नागेश्वर पारधी, अनिकेत पारधी, बबला पारधी, संजू पवार जाति पारधी, मुंशी राम पारधी के कब्जे से 44.64 लीटर देशी व विदेशी मदिरा जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 28000 रूपये है। 

43 लीटर कच्ची मदिरा गुड़ निर्मित, जिसका बाजार मूल्य 6400 रूपये है एवं 500 किलोग्राम लाहन, जिसका बाजार मूल्य 25000 रूपये है तथा भारी मात्रा में मदिरा निर्माण सामाग्री गैस, चूल्हा, डेचकी आदि जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10000 रूपये है।

इस प्रकार जब्त मदिरा एवं सामग्रियों का कुल बाजार मूल्य लगभग 69400 रूपये है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) एवं 34 (1) (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को जेल दाखिला किया गया तथा 01 आरोपी मुंशी राम पारधी के विरूद्ध 34 (1) (ख) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। 
 


अन्य पोस्ट