दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जनवरी। ग्राम कोटनी में प्रथम वर्ष ग्रामीण व शहरी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
समिति के सदस्य बीरेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि 22 दिसंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता सप्ताह के प्रत्येक रविवार को खेला गया तथा 32 टीमों ने भाग ली। रविवार को फाइनल मैच बैगापारा दुर्ग वर्सेस बोरसी भांठा के बीच हुआ जिसमें बैगापारा दुर्ग ने 10 विकेट से जीत हासिल की।
पुरस्कार स्वरूप 21,000 रुपए नगद व ट्रॉफी नवीन राजपूत पिता आर दुरई स्वामी जी द्वारा दी गई, इसके अलावा महेंद्र नायक द्वारा दूसरे प्रतिभागी को 10,000 रुपए नगद व ट्रॉफी दी तीसरा पुरस्कार के रूप में पंकज टांक द्वारा 7000 रुपए नगद राशि दी। सभी प्रतिभागियों को समापन समारोह में विजेता-उप विजेता टीम को ट्रॉफी शील्ड और जीत राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नवीन राजपूत ने विजयी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर विजयी हासिल करें।
उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
समारोह में समिति के अध्यक्ष नवीन राजपूत जय राम साहू मनीष साहू लोमस साहू मिथुन रिगरी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यगण एवं बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित थे।