दुर्ग

टक्कर से बाइक सवार 2 घायल
21-Jan-2025 2:53 PM
टक्कर से बाइक सवार 2 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 जनवरी। पीलाईट फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नागपुर में एम आर का काम करने वाले दुर्ग निवासी की मोटरसाइकिल को बोलोरो पिकअप वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी एवं पीछे बैठे उसके साथी को चोटे आई। प्रार्थी के साथी को अधिक चोट आने पर उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।

प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ धारा 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि डिकेश्वर साहू निवासी बजरंग पारा वार्ड 58 उरला 14 जनवरी को दोपहर लगभग 2.45 बजे अपनी वाहन बुलेट क्रमांक सीजी 07 बीई 8671 में अपने साथी सुधीर दास के साथ सवार होकर ग्राम अहिवारा से दुर्ग अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान ग्राम भटगांव चौक के पास सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक सी जी 07 सी एस 0918 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बुलेट को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी के हाथ, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई। वहीं प्रार्थी के साथी सुधीर दास के पैर एवं कमर की हड्डी टूट गई। दुर्घटना के बाद प्रार्थी और उसके साथी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय दुर्ग लाया गया, जहां प्रार्थी का इलाज किया गया। वहीं सुधीर को अधिक चोट होने के कारण वी वाई अस्पताल रायपुर में ले जाकर भर्ती किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट