दुर्ग

सडक़ पर व्यापार, कार्रवाई
20-Jan-2025 3:39 PM
सडक़ पर व्यापार, कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 जनवरी।
निगम भिलाई क्षेत्र का सुपेला बाजार प्रमुख व्यस्ततम बाजारों में से एक है। रविवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसमें बहुत सारे खुदरा व्यापारियों द्वारा सडक़ के ऊपर सामान बेचकर के व्यापार किया जाता है। यह 1 दिन व्यापार होता है। 

हजारों लोग आकर के खरीदारी करते हैं। जिसमें बाहर से भी व्यापारी आकर के अपना सामान बेजते हैं। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण सडक़ पर पसरा लगा करके बेचने से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है। नगर निगम भिलाई द्वारा अभियान चला करके उसे व्यवस्थित किया जाता है। फिर भी लोग आदतन बाज नहीं आते हैं। आयुक्त राजीव कुमार पांडे के निर्देश पर शनिवार के दिन नगर निगम के राजस्व विभाग का दल जाकर के सडक़ पर चूने से मार्किंग किया था। सभी व्यापारियों को चेताया कि कोई भी लाइनिंग से बाहर व्यापार नहीं करेगा। रविवार को प्रात: नगर निगम का अमला जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, ऐसा लहरे के उपस्थिति में करवाई किया। जो व्यापारी अंदर में व्यापार कर रहे थे उनको समझाइए दी गई, जो फल, कपड़ा, प्लास्टिक सामान, चना मुरा, सब्जी बेचने वाले सडक़ के ऊपर व्यापार कर रहे थे। उनको हटाया गया। सुपेला अंडर ब्रिज से शुरू करके गदा चौक तक पूरे सडक़ के दोनों कार्रवाई की गई। नगर निगम की गाड़ी मुनादी करते हुए जा रही थी। सभी व्यापारियों को समझाइए दे रही थी कि सब लोग अपने हद में व्यापार करें कोई भी सडक़ पर आवागमन बाधित नहीं करेगा।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने व्यापारियों से आग्रह किया है कि व्यवस्था में सहयोग करें कोई भी यातायात व्यवस्था बाधित न करें, सडक़ के ऊपर गाड़ी ना खड़ा करें, एक साइड में व्यापार करें। सडक़ पर व्यापार करने से सबको परेशानी होती है। सभी से सहयोग अपेक्षा है। 

कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शरद दुबे, जेपी तिवारी, बालकृष्ण नायडू, हरिओम गुप्ता, कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट