दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी। लायंस क्लब दुर्ग सिटी में 14 जनवरी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर जैन एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रश्मि जैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई।
अध्यक्ष सुमन पांडे,सचिव लायन रश्मि अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष लायन सुरेंद्र पाल सिंह दुलई,अमर सिंग गुप्ता,लायन रौनक जमाल,लायन हरमीत सिंह भाटिया,लायन स्नेहलता साहू,लायन शंकर लाल अग्रवाल,लायन सुनील अग्रवाल ने राजनांदगांव में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर जैन एवं लायन रश्मि जैन का स्वागत किया और उनके करकमलों से शासकीय महिला महाविद्यालय जेवरतला में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का लोकार्पण करवाया।
यह मशीन लायंस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा कॉलेज में भेंट की गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुचित्रा गुप्ता एवं वहां के विद्यार्थियों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं सभी लायन साथियों का शानदार स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को संस्था द्वारा ऊनी कपड़े प्रदान किए गए और मानवता शाला में कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुमन पांडे ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर जैन एवं लायन साथियों का स्वागत अभिनंदन किया और सचिव रश्मि अग्रवाल को पिछली मीटिंग के मिनिट्स के पठन का अनुरोध किया। कार्यकारिणी सभा के पश्चात सभी मेंबर्स संस्था के दूसरे स्थाई प्रकल्प जेल रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरण किया गया।
सागर हॉटल में सामान्य सभा आयोजित की गई। अध्यक्ष सुमन पांडे ने सभा प्रारम्भ की घोषणा करते हुए स्वागत भाषण के साथ सहयोगी साथियों को सेवा कार्य की सौजन्यता के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष सुमन पांडे के साथ क्लब के सदस्यों मुख्य अतिथि सम्मानीयडिस्ट्रीक गवर्नर सुधीर जैन का पुष्प गुच्छ श्रीफल से स्वागत करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट किया। तीन नए सदस्य कैलाश जैन बरमेचा , महमूद हिरानी ,डॉ अनुराग बख्शी को शपथ दिलाते हए क्लब के सभी सदस्यों को पिन से सम्मानित किया।
विशेष अतिथि के रूप में डिस्ट्रीक की प्रथम महिला रशमी जैन ने अपने रोचक उद्बोधन के बाद सभी को हमेशा क्लब के गरिमामय पिन को लगाए रखने की बात रखी। इस कार्यक्रम में अमर सिंह गुप्ता, सतीश सुराना, ज्ञानचंद पाटनी, ब्रजमोहन खण्डेलवाल, शंकरलाल अग्रवाल , अनिता तिवारी, स्नेहलता साहू सहित सभी साथी उपस्थित थे।