दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 जनवरी। शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के 198 बच्चों को सेवा संकल्प समिति एनएसपी सीएल भिलाई के सदस्यों द्वारा जूता-मोजा और न्योता भोजन के रूप में एक-एक पैकेट बिस्किट का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे खिल गए।
समिति के प्रमुख सदस्य रूपलाल लहरें द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वचन स्वरूप आगे मन लगाकर पढऩे की बात कहीं गई। समिति के सदस्य ए वी सत्यनारायण के द्वारा सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि अपने माता पिता और गुरु का सदैव सम्मान करें और उनके आदर्शों पर चले। समिति सदस्य शारदा साहू ने सभी बच्चों को खेल के साथ अच्छा पढ़ाई की बात कही। यमुना साहू ने सभी बच्चों को अपना उद्देश्य तय करने और नशा आदि से दूर रहने की बात कही।
स्कूल के संस्था प्रमुख छबिलाल रघुवंशी जी ने सभी अतिथियों का बच्चो के प्रति लगाव ,उनके उत्कृष्ट कार्यों ,सहयोग की भावना को देखते हुए सभी की उज्जवल भविष्य की कामना किया आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक गिरीश साहु ने सेवा संकल्प समिति भिलाई के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
मंच का सफल संचालन शिक्षक दीपक साहू ने किया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मंच संचालन शाला के शिक्षक दीपक साहू ने किया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प समिति के सदस्य भूपेंद्र चंद्राकर,रूपलाल लहरें,भूषण साहु, फुलेश नेताम, ए वी सत्यनारायण,राजकुमार साहु,राकेश सिंह,यमुना साहु, शारदा साहु,आशा सिंह,प्रगति साहु, वीना चंद्राकर,, ए वी लक्ष्मी ,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री छबिलाल रघुवंशी , गिरीश साहू ,दीपक साहू,,कुमार साहू , संतोषी कश्यप, श्रीमती रोशनी चंद्राकर , रामेश्वरी चंदेल, आदि उपस्थित थे।