दुर्ग

5,24,717 मीट्रिक टन धान खरीदी
18-Jan-2025 3:48 PM
5,24,717 मीट्रिक टन धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 जनवरी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 101320 किसानों से 5,24,717.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,67,984.09 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 3,50,544.98 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 25799 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात 600.36 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है।

 

समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।


अन्य पोस्ट