दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जनवरी। दोस्त के शादी कार्यक्रम में शामिल होने जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने प्रार्थिया की एक्टिवा की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर बोरसी निवासी रिया गजभिए प्राइवेट बैंक में जॉब करती है। 15 जनवरी को अपने दोस्त के शादी कार्यक्रम में शामिल होने अनंत्या ग्रीन पैलेस पुलगांव में अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 24- 4524 से शामिल होने आई थी। उसने पैलेस के अंदर दोपहर में अपनी वाहन को पार्किंग में लॉक करे खड़ी कर दी थी। जब वह घर जाने के लिए बाहर निकली तो देखी कि उसकी एक्टिवा गायब थी। आसपास पता करने के बाद जब उसकी वाहन नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।