दुर्ग

लावारिस हालत में पड़े वाहन बरामद
13-Jan-2025 3:14 PM
लावारिस हालत में पड़े वाहन बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जनवरी। वाहन चोरी के बढ़ते अपराधों के मद्देनजर चोरी हए वाहनों की खोजबीन पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है। पुलिस ने ऐप के माध्य से वाहनों को बरामद किया।

सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सशक्त एप डाउनलोड कराया संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वैशाली नगर से पुलिस ने संदिग्ध वाहन बाइक सीजी 07 एलयु 7174 को उक्त एप के माध्यम से जानकारी एकत्रित किया। वाहन थाना जामुल में चोरी होने की शिकायत हुई थी। रात बाइक बाईक पेट्रोलिंग में लगे आरक्षक आशीष सिंह,विनोद कुमार को शांति नगर दशहरा मैदान में एक्टिवा सीजी 7 बीयु 3446 लावारिस हालत में पड़ी मिली। सशक्त एप से जानकारी एकत्रित कर वाहनों को थाना सुपेला के हवाले किया गया।

इसके अलावा अर्जुन नगर गार्डन के पास बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। पेट्रोलिंग आरक्षक नियाज खान द्वारा थाना लाया गया। वाहनों के लिए सशक्त एप से जानकारी जुटाई जा रही है।


अन्य पोस्ट