दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर हिन्दू युवा मंच द्वारा ग्रीन चौक में 1100 दीप प्रज्वलन एवं भव्य महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जहां पर स्वप्निल यादव व दिव्यांग बच्चों ने बहुत ही सुंदर संगीत की प्रस्तुति दी। इनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। हिन्दू युवा मंच संयोजक गोविंद राज नायडू ने बताया कि आज हम सभी एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन न केवल हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का उत्सव भी है। आज हम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्रथम वर्षगांठ मना रहे हैं, जो पूरे देश और विश्व के करोड़ों रामभक्तों के लिए एक अद्वितीय उपलब्धि है। इस मंदिर का निर्माण भारत की एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।दृष्टि बाधित दिव्यांग कलाकारों का सम्मान प्रदेश प्रमुख श्रीकुमार,जिला प्रभारी राजा देवांगन, आदिशक्ति जिला संयोजिका डॉ. भावना दिवाकर, सृष्टि देवकर एवं भाविका देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, पार्षद अरुण सिंह, अरुण अग्रवाल शहर अध्यक्ष जय देवांगन, राज गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अमिताभ वर्मा, रवि देशमुख, दिकेश यादव, संजय सेंगर, विशाल महानंद, शिवांश वैष्णव, धर्मेंद्र वर्मा, देवेंद्र पटेल, उज्ज्वल साहू , निरंजन सिंह, प्रिंस तिवारी, सावन श्रीवास्तव, व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।