दुर्ग

श्री किला मंदिर में धार्मिक आयोजन
13-Jan-2025 3:11 PM
श्री किला मंदिर में  धार्मिक आयोजन

दुर्ग, 13 जनवरी। अयोध्या धाम में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री किल्ला मंदिर के स्वयं भू हनुमान के दरबार में शनिवार की सुबह से अनेकों धार्मिक आयोजन किया गया। सुबह से भगवान हनुमानजी का चोला वस्त्र अभिषेक हुआ , तब राम लला की बाल रूप का अभिषेक , पूजन, दोपहर में स्थानीय महिलाओं द्वारा सस्वर सुन्दर कांड का पाठ किया गया। जिसमें श्री महामाया महिला मंडल और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात रात्रि में 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। महाआरती पश्चात महाभोग वितरण कर आयोजन की समाप्ति हुई।

 जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।


अन्य पोस्ट