दुर्ग

गजेन्द्र यादव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
13-Jan-2025 3:10 PM
गजेन्द्र यादव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जनवरी। विश्व युवा दिवस पर विधायक गजेन्द्र यादव पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद भवन पहुँचे और स्वामी विवेकानंद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किये। युवाओं को प्रेरणाश्रोत विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने सम्बोधित किये। इस दौरान उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष िजतेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, चेम्बर ऑफ कॉमर्स से अशोक राठी, सभी मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत, दार्शनिक और राष्ट्रवादी थे। वह एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने भारत में ही नहीं विदेशों तक राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को पहुंचाया और युवाओं को प्रोत्साहित किये। अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किये। हर साल 12 जनवरी को यह दिन युवाओं को प्रेरित करने और उनके उत्थान के लिए समर्पित किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को सफल होने उन्होंने उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए युवाओ के लिए प्रेरणादायक है। मौके पर उपस्थित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों, मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देने कहा ताकि उनके विचारों को देश के हर युवा तक पहुंचाना है जिससे वे देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें।


अन्य पोस्ट