दुर्ग

डोर टू डोर कचरा उठाने गए सफाईकर्मी से महिला ने की अभद्रता
13-Jan-2025 2:51 PM
डोर टू डोर कचरा उठाने गए सफाईकर्मी से महिला ने की अभद्रता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जनवरी। भिलाई नगर थाना ने डोर टू डोट कचरा उठाने वाले सफाई कर्मी की रिपोर्ट पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई की है। सफाई कर्मी के मुताबिक महिला की गली से कचरा उठाने के लिए गया था। उस दौरान अकारण महिला ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि दुर्ग गंजपारा वार्ड 37 निवासी विकास बंछोर ( 35) ने रिपोर्ट दर कराया कि वह भिलाई नगर निगम के जोन 05 में सफाई कर्मी का काम करता है। शुक्रवार को सफाई करने सेक्टर 09 गली नंबर 04 पहुंचा। शाम लगभग 6 बजे उसी मोहल्ले में रहने वाली प्रियंका होरो अचानक से बिना कारण के उसे देखकर गाली-गलौच शुरू कर दी। इस बीच हाथ में चाकू लेकर उसे धमकाया भी। इसके चलते अगले दिन थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। प्रकरण में पुलिस ने महिला प्रियंका होरो के खिलाफ धारा 296, 351 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट