दुर्ग
कृष्ण भजनों पर झूमे श्रद्धालु कृष्ण पुराण का आज समापन
12-Jan-2025 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी। पद्मनाभुपर निवासी मिनाक्षी अग्रवाल के निवास में कथा वाचक पंडित प्रकाश भाई द्वारा संगीतमय एवं कृष्ण पुराण का आयोजन किया गया।
जिसमें 6 जनवरी को शाभायात्रा, 7 जनवरी को शुकदेव प्राकट् एवं परिक्षित अवतार, 8 को ध्रुव चरित्र एवं नरसिंह अवतार, 9 को वामन अवतार, रामजन्म एवं कृष्ण जन्म,10 को गोवर्धन लीला एवं 56 भोग,11 को रुखमणी विवाह एवं अंतिम दिन सुदामा चरित्र, हवन एवं पाठ किया गया। जिसका समापन रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। साथ ही इस मौके पर पर प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें भक्त काफी संख्या में उपस्थित थे। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन रखा गयाा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे