दुर्ग

भारत माता उद्यान का सौंदर्यीकरण
11-Jan-2025 3:16 PM
भारत माता उद्यान का सौंदर्यीकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जनवरी।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 उद्यान है, इसमें से नेहरू नगर क्षेत्र में 50 से अधिक उद्यान निर्मित किये गये है। जिसकी देखरेख नगर निगम भिलाई द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई का प्रयास है, कि जिन उद्यानो का निर्माण हो चुका है। उसका देखरेख सिंचाई, साफ-सफाई, खाद डालने का कार्य आदि की व्यवस्था स्थानीय जागरूक नागरिकों द्वारा किया जायेगा, तो अच्छा स्वरूप रहेगा। निगम की सीमित संसाधनों के कारण बहुत सारे उद्यानो का देखरेख नियमित नहीं हो पा रहा है। निगम प्रशासन जागरूक समितियां, स्थानीय नागरिकों से आव्हान करता है। कि अपने निवास क्षेत्र में स्थित उद्यानों का देखरेख का कार्य स्वयं करे, निगम उनके मध्य अनुबंध करेगा, इसका लाभ सभी लोगो को प्राप्त होगा। 

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम क्षेत्र के उद्यानो का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता उद्यान जो नेशनल हाईवे पुलिस यातायात कार्यालय के समीप है। बहुत अच्छा निर्मित है, उसका सौंदर्यीकरण करके आकर्षक उद्यान बनाया जाएगा। 

इस संबंध में आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही शिवाजी पार्क, सांई उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान आदि जगहों का निरीक्षण किये। जिसमें स्थानीय नागरिकों द्वारा कुछ आवश्यक सलाह दिये।
 


अन्य पोस्ट