दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 जनवरी। निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम मे नगर निगम भिलाई 03 चरोदा क्षेत्र में बुधवार को निगम आयुक्त डी.एस. राजपूत द्वारा औचक पहुंचकर एकता नगर भिलाई 03 एवं चरोदा बस्ती क्षेत्र मे की जा रही सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले कार्य जिसमें झाड़ू लगाकार बिखरे कचरे को समेटने के साथ-साथ आवासीय एवं व्यावसायिक इलाकों में निस्तारी हेतु बनाई गई नालियों की सफाई समेत जीवीपी पॉइंट की सफाई कार्य के विषय में आयुक्त श्री राजपूत को स्वच्छता निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया।
निगम आयुक्त श्री राजपूत द्वारा विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान का निरीक्षण किये जाने के समय स्थानीय लोगों से चर्चा भी की गई। साथ ही सफाई कार्य में सहयोग एवं ऐसे सुझाव भी मांगे जिससे निगम प्रशाशन द्वारा सफाई कार्य को और अधिक उत्कृष्ट किया जा सके।