दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
10 जनवरी। प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया 2024-25 का यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टता के साथ कार्य करने क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु दिया गया।
यह सम्मान मेघ गंगा ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है, जो की अपने नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।
मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर की एक प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसके नींव मनीष पारख द्वारा रखा गया, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने प्रतिबद्ध है। जिसके अंतर्गत अविश एडुकॉम- शिक्षा के क्षेत्र में एनिमेशन, वीएफएक्स, ग्राफिक्स और फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाइन के कोर्स प्रदान करता है। जो की दुर्ग रायपुर और भुबनेश्वर में अपनी विश्वसनीयता का पर्याय बन चुका है।
लाइफकेयर डायग्नोसिस- स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के साथ उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं प्रदान करते हुए दुर्ग और भिलाई में सफलता पूर्वक संचालित है, जों की सेवा भाव और तत्परता से ओत प्रोत है।
मनीष पारख जो शहर के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल है ने इस सम्मान को अपनी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक बताते हुए इस उपलब्धि को मेघ गंगा ग्रुप परिवार को समर्पित किया।
मनीष पारख ने कहा, उन सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस यात्रा में हमारे प्रति विश्वास जताया और साथ दिया। यह मील का पत्थर हमें एक उज्जवल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हैं।