दुर्ग
12 को होगा पहल वेलफेयर फाउंडेशन का मैराथन
09-Jan-2025 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 जनवरी। पहल वेलफेयर फाउंडेशन दुर्ग द्वारा 12 जनवरी को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन का विनिंग प्राइज 21 हजार तक है। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए जाएंगे और विजयी प्रतिभागियों को विशेष आकर्षण पुरस्कार दिए जाएंगे। संस्था से जुड़ी अधिवक्ता रश्मि खंडेलवाल ने बताया कि 12 जनवरी को सुबह 7 से मैराथन प्रारंभ होगी। सिविक सेंटर पार्किंग सेंट्रल एवेन्यू रोड पर कार्यक्रम रखा गया है। पहल वेलफेयर फाउंडेशन दुर्ग की टीम द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है। 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। रश्मि खंडेलवाल ने बताया कि इस दौरान बच्चों के लिए अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे