दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जनवरी। धमधा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत माटरा में फर्जी हाजरी समेत कई धांधलियों का भंड़ाफोड़ किया गया। गांव के लखन साहू द्वारा की गई शिकायत जांच में सही पाया गया है, जिसका दोषी रोजगार सहायक, मेट, इंजीनियर (मनरेगा) व सरपंच से लगभग 18हजार वसूल किया गया। दुर्ग जिला पंचायत से आए जांच अधिकारियों ने 7 जनवरी को ग्राम पंचायत माटरा कार्यालय में प्राप्त शिकायत की जांच की। रोजगार इंजीनियर खिलेश्वरी कुर्रे व रोजगार सहायक प्रिया वर्मा को जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने पर फटकार लगाई व जिला कार्यालय में संबंधित जरूरी कागजात तत्काल जमा करने कहा गया। वहीं पंच तेजराम साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा अंतर्गत शिकायत से कहीं अधिक धांधली हुआ हैं। थ्रीलेबल कार्य में गांव के किसी भी मजदूर का काम नहीं लिया गया है और सभी हाजरी फर्जी है। मेट रीना साहू ने सरपंच के सभी घरेलू काम जैसे कपड़ा धोना, घर का साफ-सफाई, पुताई का भी मनरेगा में हाजरी भरे जाने का आरोप लगाया है।
एक तरफ उपसरपंच पोषण साहू द्वारा दूसरे व्यक्ति का नकली हाजरी भरकर अपना फोटो ऑनलाईन जमा किया गया है। गांव के लोगों ने रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव पर दुव्र्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। राजेश साहू, लखन साहू ने शिकायत में अधिकारियों को बताया कि ग्राम पंचायत सचिव मनरेगा कर्मचारियों द्वारा पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है।