दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि चेम्बर के संविधान संशोधन के विरूद्ध श्रीचन्द सुन्दरानी द्वारा प्रस्तुत अपील रजिस्ट्रार ने खारिज कर दी है।
रजिस्ट्रार के समक्ष चेम्बर के संविधान संशोधन के विरूद्ध श्रीचन्द सुन्दरानी एवं अन्य ने चुनौती दी थी, जिस पर रजिस्ट्रार, फम्र्स एवं संस्थाएं ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के पश्चात् चेम्बर द्वारा किये गये संविधान संशोधन को विधिसम्मत एवं पूरी प्रक्रिया से किया गया बताया और प्रस्तुत की गई शिकायत खारिज कर दी।
चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि यह संशोधन पूरी पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया के साथ सबको समान अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है। अपील की चेम्बर के चुनाव को अब और कानूनी दांवपेंच में न उलझाकर स्वस्थ चुनाव का मार्ग प्रशस्त करें।
संशोधन मामले में हुई सच्चाई की जीत।इस जीत पर भिलाई चेम्बर के शंकर सचदेव,सुनिल मिश्र,विनय सिंह,दर्शन खटवानी,मनोज बक्तानि, राजेश शर्मा,चिन्ना राव व अनेक सदस्यों ने चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी व महामंत्री अजय भसीन को बधाई दी और आशा व्यक्त की अब चेम्बर चुनाव प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।