दुर्ग
नपा कुम्हारी में महेश राजपूत प्रशासक
07-Jan-2025 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 जनवरी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का अधिसूचना के परिपालन में महेश सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 द्वारा कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 6 जनवरी को पूर्वान्ह में प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर पवन सिंह ठाकुर, तहसीलदार, भिलाई-3, नेतराम चन्द्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे