दुर्ग

वार्र्षिक उत्सव के दौरान मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
06-Jan-2025 3:13 PM
वार्र्षिक उत्सव के दौरान मारपीट,  आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 6 जनवरी। सुभाष विद्या मंदिर दुर्ग के एनुअल फंक्शन के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। चाकू के हमले से एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि रविवार 5 जनवरी को गया नगर के सुभाष विद्या मंदिर में एनुअल प्रोग्राम था। ऋषभदेव भवन में आयोजित फंक्शन में घायल नितिन की बहन भी पढ़ती है। नितिन अपने चाचा के साथ कार्यक्रम देखने गया था।

इस दौरान नितिन की बहन जब डांस कर रहे थे तभी वहां बैठे कुछ लडक़ों ने डांस देखकर हूटिंग शुरू कर दी। यह बात नितिन को बुरी लगी और उसने विरोध किया। उस समय तो आयोजकों ने मामला शांत करा दिया लेकिन जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ और नितिन बाहर जाने लगा तो उन लडक़ों ने उसे घेर लिया। आयोजन स्थल के बाहर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें 3-4 लडक़ों ने नितिन के साथ मारपीट की और उसके जांघ में चाकू से वार कर भाग गए। नितिन लहूलुहान होकर गिर गया। उसके चाचा और बाकी लोगों ने उसे बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल दुर्ग लाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


अन्य पोस्ट