दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 जनवरी। मचान्दुर हायर सेकन्डरी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार सम्मान समारोह कार्यक्रम पर प्रधान पाठक युवराज सिंह साहू ने अपने वेतन से लगातार पिछले चार-पांच वर्षों की भांति इस वर्ष भी कक्षा 8वीं से पुष्पांजली साहू (प्रथम) कल्पना चन्द्राकर (द्वितीय) 10वीं योगराज साहू(प्रथम )तिलेश साहू (द्वितीय)12वीं रेणुका कोसरे (प्रथम) करूणा पटेल (द्वितीय) प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1001रू.एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 701रू.राशि के साथ स्मृति पत्र भेंट कर पुरस्कृत करते हुए कहा जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठने का आदत बनाना ,दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय बचाना,कड़ी मेहनत कर विद्याग्रहण करना, अपने से बड़ों का सम्मान करना, अनुशासित हो कर नैतिकता का पालन करते रहना आवश्यक है।
बच्चों के प्रति प्रेम एवं स्नेह रखते हुए उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने जैसे भाव प्रकट हुए उनके सर्वांगीण विकास की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बच्चों को सम्मानित किया। सांसद विजय बघेल ने कहा शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गतिविधियों में भाग लेनेवाले बच्चों को पुरस्कृत करना उनके मनोबल को बढ़ाना होता है। जोकि बच्चों के विकास में सहायक होता है। विधायक ललित चन्द्राकर ने बच्चों के अंदर बहुत सी प्रतिभाएं छुपी हुई होती है।
चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो खेल,योग, कला संस्कृति आदि के क्षेत्र में हो समय-समय पर उन्हें उनके प्रतिभा का सम्मान मिलते रहना चाहिए कहते हुए संबोधित किया।