दुर्ग

सीनियर नेशनल ऑर्बिटर सेमिनार का शुभारंभ
05-Jan-2025 3:48 PM
सीनियर नेशनल ऑर्बिटर सेमिनार का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जनवरी। अखिल भारतीय  शतरंज महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ  को सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार एवं एग्जामिनेशन का  महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जिसके तहत होटल ग्रैंड इंपीरिया में सीनियर नेशनल ऑर्बिटर सेमिनार व एग्जाम का उद्घाटन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के कोषाध्यक्ष,दक्षिण  एशियाई  शतरंज कौंसिल के अध्यक्ष,  इंटरनेशनल आर्बिटर व फिडे लेक्चरर धर्मेंद्र कुमार   द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव  विनोद राठी  एवं विशेष अतिथि के रूप में इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खंपरिया एवं विशेष सहयोगी  अंतराष्ट्रीय आर्बिटर, अलंकार भिवगडे व अंतरास्ट्रीय आर्बिटर अनिस अंसारी उपस्थित थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेंद कुमार ने इस सेमीनार को विश्व स्तर का बताते हुए आयोजन के लिए प्रदेश शतरंज संघ की सराहना की तथा भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

 उक्त सेमिनार का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर के योग्य निर्णायक तैयार करना है जो अपने राज्य में आयोजित  प्रतियोगिताओं का सुचारू व उत्कृष्ट ढंग से संपादित कर सके।  4 एवं 5 जनवरी को दो दिवसीय सेमिनार  में  4 राज्यों आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के 52 प्रतिभागी भाग ले रहे है। जिसमें 12 महिला प्रतिभागी शामिल है। 5 जनवरी को 2 बजे से आर्बिटर एग्जाम का आयोजन किया जाएगा, जो प्रतिभागी एग्जाम को उत्तीर्ण करेंगे उसे सीनियर नेशनल ऑर्बिटर का टाइटल प्रदान किया जाएगा। सेमिनार में  अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव शशांक शेंडे / बस्तर / ईश्वर सिंह राजपूत/ दुर्ग / सुबोध कुमार सिंह/मुंगेली/ नवीन शुक्ला  सचिव रायपुर जिला शतरंज संघ,सीनियर नेशनल ऑर्बिटर, हर्ष शर्मा,  शुभम बसोंने,अनिल शर्मा  ने किया। कार्यक्रम का  संचालन प्रदेश शतरंज संघ सचिव विकास शर्मा ने किया।


अन्य पोस्ट