दुर्ग

मारपीट, अपराध दर्ज
05-Jan-2025 3:48 PM
मारपीट, अपराध दर्ज

दुर्ग , 5 जनवरी। अपने साथ आए व्यक्ति को आरोपी द्वारा गाली गलौज देने से मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि उमेश कुमार बंजारे ग्राम बोरीगारका थाना उतई निवासी है। वह इंदिरा नगर उतई अपने एक पहचान वाले व्यक्ति टेकराम बारले के साथ आया हुआ था। इसी दौरान आरोपी बल्लू सतनामी वहां आया और टेकराम के साथ गाली गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने ईट उठाकर प्रार्थी के माथे पर मार दिया वहीं हाथ मुक्के से भी मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया।


अन्य पोस्ट