दुर्ग

मचांदुर स्कूल में वार्षिकोत्सव यह प्रतिभाओं को प्रोत्साहन का मंच-ललित
05-Jan-2025 3:47 PM
मचांदुर स्कूल में वार्षिकोत्सव  यह प्रतिभाओं को प्रोत्साहन का मंच-ललित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जनवरी। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचांदूर  में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर व दुर्ग सांसद विजय बघेल सम्मिलित हुए।

छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध कर देने वाली अनुपम प्रस्तुति दी। शाला का वार्षिक प्रतिवेदन और स्वागत भाषण संस्था प्रमुख बी एन चौधरी, ने दिया और सालभर होने शैक्षणिक गतिविधि, खेलकूद और संस्था का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं की जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज मैं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचांदूर  के वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह पर उपस्थित होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहाँ हम अपने छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और उनकी मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित करते हैं।

विद्यालय के वार्षिक उत्सव एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ हम अपने छात्रों को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह एक ऐसा अवसर है, जहाँ हम अपने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हैं और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा जीवन में लक्ष्य बनाकर चलें और जो हासिल करना है उसके लिए की जान से जुट जाए शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से आप जीवन में हर चीज हासिल कर सकते हो। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति लागू की है जो भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति के माध्यम से देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे हमारे छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, जनपद सदस्य लेखन साहू, सरपंच दिलीप साहू, गोवर्धन बारले, प्रवीण यदु, फलेंद्र राजपूत, शीतल ठाकुर, ललित देवांगन, फत्ते लाल वर्मा, जसलोक साहू,शुभम वर्मा, बीएन चौधरी, कोकिला चौधरी,पी. के. रात्रें ,ओ.  पी. ठाकुर, एस.के. सिंह, एम रथ, श्रद्धा शर्मा, ज्योति पांडे, कल्पना, संगीता, पूजा नायर, अजीत पाठक, हरीश कुमार, विनय अग्रवाल, कमलेश्वरी भारती सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट